October 22, 2026

भारी ट्रक और बोलेरो की टक्कर से कवर्धा में मौत का खेल, 5 लोग घायल

कवर्धा 
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ी दुर्घटना घटी है। जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां सवारी से भरे महिंद्रा बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।
दो लोगों की मौके पर मौत

थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद दो और लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। घायलों का इलाज जारी है।

Spread the love