रोहतक
हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला और पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने दिल्ली को 3-0 से हराया।
हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र सिंह और महासचिव अजय सिंघानिया ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। सिंघानिया ने बताया कि पुरुष टीम में गगन, मनराज सिंह, गौतम अरोड़ा सहित 10 खिलाड़ी और महिला टीम में उन्नति हुड्डा, अनमोल खरब, देविका सिहाग समेत 10 खिलाड़ी शामिल थे। टीम के कोच रवि सिंगला रहे। उल्लेखनीय है कि नेशनल महिला सिंगल खिताब पिछले तीन वर्षों से हरियाणा के पास है।

More Stories
पाकिस्तान का बड़ा फैसला पड़ सकता है भारी, IPL के साथ PSL कराने से खिलाड़ियों पर संकट
DC में लौटते ही ऋषभ पंत का रोल तय, टॉप ऑर्डर में नहीं उतरेंगे; नंबर-4 या 5 पर करेंगे बल्लेबाजी
प्रीति जिंटा की टीम में मची हलचल, IPL 2027 से पहले रिकी पोंटिंग के 2 भरोसेमंद लोगों की छुट्टी