मुंबई
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। टीवी में मशहूर धारावाहिक देवों के देव महादेव में 'पार्वती' के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली सोनारिका भदौरिया मां बनने वाली हैं। जी हां, यह गुड न्यूज एक्ट्रेस ने खुद अपने पति विकास पराशर संग मिलकर फैंस को दी है, जिसके बाद कपल को लगातार फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।
सोनारिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह व्हाइट लेस गाउन पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और पति की बाहों में रोमांटिक पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में कपल के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की एक अलग खुशी देखने को मिल रही है।
बता दें, सोनारिका भदौरिया और विकास ने फरवरी 2024 में एक दूजे संग शादी रचाई थी। वहीं, शादी से पहले एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था अब शादी के डेढ़ साल बाद उनके घर जल्द ही पहले बच्चे की किलकारी गूंजेगी।

More Stories
954 किमी का सफर, फिर भी नहीं बच पाए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपी
सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन