इंदौर
मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजार में बुधवार, 25 फरवरी 2026 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुझान देखने को मिला। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में सुबह-सुबह सोने के दाम बढ़े हुए नजर आए, जबकि चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
शादी-ब्याह के सीजन में सोने की कीमतों में आई तेजी से ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, चांदी सस्ती होने से निवेशकों और आम खरीदारों को कुछ राहत मिली है।
आज का सोने का भाव (Gold Rate Today)
22 कैरेट सोना
1 ग्राम: ₹14,880 (कल ₹14,840)
8 ग्राम: ₹1,19,040 (कल ₹1,18,720)
10 ग्राम: ₹1,48,800 (कल ₹1,48,400)
24 कैरेट सोना
1 ग्राम: ₹15,624 (कल ₹15,582)
8 ग्राम: ₹1,24,992 (कल ₹1,24,656)
10 ग्राम: ₹1,56,240 (कल ₹1,55,820)
भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना करीब ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
आज का चांदी का भाव (Silver Rate Today)
1 ग्राम चांदी: ₹290 (कल ₹300)
1 किलो चांदी: ₹2,90,000 (कल ₹3,00,000)
चांदी के दाम में 10 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट आई है, जिससे आज चांदी खरीदना फायदेमंद माना जा रहा है।
खरीदारी से पहले ये जरूर जान लें
सर्राफा बाजार में रोज़ाना दाम बदलते रहते हैं। शहर और ज्वैलर के हिसाब से रेट में थोड़ा फर्क हो सकता है। खरीदारी से पहले अपने नजदीकी ज्वैलर से ताजा भाव जरूर कन्फर्म करें। निवेश और शादी की खरीदारी करने वालों के लिए आज का दिन खास हो सकता है!

More Stories
रुपये की जोरदार वापसी! डॉलर के मुकाबले 47 पैसे चढ़ा, जानें तेजी की बड़ी वजह
Share Market में लौटी रौनक: लगातार 3 दिन गिरने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी तेजी, ये रही वजह
Maruti Suzuki ला रही सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत 10 लाख से कम; शानदार रेंज से मचेगा मुकाबला