भाटापारा
भाटापारा के मातादेवालय ग्राम खोखली रोड स्थित एक कॉलोनी में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी में करीब 11 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जुए की फड़ पर करीब दो लाख रुपये से अधिक की रकम दांव पर लगी थी। यह कार्रवाई भाटापारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) के निर्देशन में की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि लंबे समय से यह जुआ रैकेट संचालित हो रहा था, जिसकी गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई।

More Stories
भगवान श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय और सांस्कृतिक नाता, माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल
दिग्गजों के मार्गदर्शन और युवा जोश से सजी देश की पहली अनोखी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य शुभारंभ