पन्ना
पन्ना की धरती एक बार फिर किसी की किस्मत पलटी है । एक आदिवासी महिला, विनीता गोंड, रातों-रात लखपति बन गई हैं। राजापुर, बड़वारा की रहने वाली विनीता ने पटी ग्राम में उथली हीरा खदान क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाई और नतीजा चौंकाने वाला रहा। उन्हें एक साथ एक नहीं बल्कि तीन-तीन बेशकीमती हीरे मिले हैं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रह है।
7 सेंट, 1 कैरेट,48 सेंट और 20 सेंट हैं हीरे
जानकारी के मुताबिक विनीता ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर खदान लगाई थी, और उनकी मेहनत और भाग्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। जब उन्होंने ये तीन हीरे खोजे, तो खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। विनीता ने तत्काल इन हीरों को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने इन हीरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इन हीरों का कुल वजन 7 सेंट, 1 कैरेट,48 सेंट और 20 सेंट है। इन तीनों हीरों में से एक जेम्स क्वालिटी का है, जो बेहद उच्च श्रेणी का माना जाता है, जबकि बाकी दो हीरे मटमैले किस्म के हैं। इन हीरों को अगली नीलामी में रखा जाएगा, जहां इनकी असली कीमत का पता चलेगा।
विनीता गोंड की यह कहानी एक बार फिर यह साबित करती है कि पन्ना की धरती में सचमुच कुछ खास है, जो किसी की भी किस्मत को रातों-रात बदल सकती है। आपको बता दें कि पन्ना जिला दुनिया में हीरों के लिए विख्यात है। यही कारण है कि पन्ना की धरती से हीरे निकालने की होड़ सी लगी है। हजारों लोग दिनरात इस काम में लगे रहते हैं और किस्मत बदलती देखते हैं।

More Stories
‘शस्त्र-पूजन शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक’, विजयादशमी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
1600 करोड़ के भोपाल सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का बदला प्लान, फंड जुटाएगी SPV
CM मोहन यादव का संदेश, शस्त्र-पूजन से झलकती है कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति