जांजगीर-चांपा
कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है. पीएम किसान सम्मान निधि की केवाईसी पूरा करने के नाम पर पैसा वसूल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर की पहचान नितेश किशोर के तौर पर हुई है.
बम्हनीहडीह ब्लॉक क्षेत्र के किसान कंप्यूटर ऑपरेटर की वसूली से त्रस्त हैं. ऐसे ही परेशान एक शख्स ने नितेश किशोर का केवाईसी के नाम पर किसान से पैसा वसूलते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया. वीडियो में ऑपरेटर किसान से 4 हजार रुपए लेते नजर आ रहा है. ऑपरेटर ने किसान से 7 हजार रुपए की मांग की थी. वीडियो में नीतीश किशोर अधिकारी को भी पैसा देने की बात कर रहा है.

More Stories
37 दिन बाद बहाल हुई बस्तर की रेल सेवा, यात्रियों को मिली राहत
त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, दुर्ग-दिल्ली और गोंदिया-पटना के लिए विशेष ट्रेनें शुरू
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ