इस्तांबुल
एस्टन विला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को फ्रीबर्ग को 3-0 से हराकर यूरोपा लीग खिताब जीत लिया। इस खिताब के साथ विला ने 30 साल से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को समाप्त किया।
विला के समर्थक इंग्लैंड के भावी किंग प्रिंस विलियम ने मैच खत्म होने की सीटी बजते ही जोरदार जश्न मनाया। 1996 के इंग्लिश लीग कप के बाद यह पहला मौका था, जब एस्टन विला ने कोई बड़ा खिताब जीता।
44 साल बाद मिली ट्रॉफी
विला ने 1982 में यूरोपीय कप और फिर सुपर कप जीता था। इस तरह पहली बार यूरोपीय कप जीतने के बाद यह क्लब को यह ट्रॉफी 44 साल बाद मिली है। पहले हाफ में यूरी टिलेमैंस और एमी बुएंडिया के शानदार गोल ने एस्टन विला को मैच में दबदबा बनाने में मदद की। जिसके बाद मार्गन रोजर्स के गोल ने टीम को दूसरा मेजर यूरोपीय खिताब दिला दिया।
एमरी का पांचवां खिताब
1982 की उस टीम के नौ सदस्य स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने क्लब के मैनेजर उनाई एमरी को अपना पांचवां यूरोपा लीग खिताब जीतते हुए देखा। एमरी ने नवंबर 2022 में स्टीवन जेरार्ड की जगह ली थी, उस समय विला 'लिगेशन जोन से सिर्फ तीन अंक ऊपर था। एमरी ने 2014-16 तक सेविला के साथ लगातार तीन साल और फिर 2021 में विलारियाल के साथ यह खिताब जीता था। वहीं जर्मनी की टीम फ्रीबर्ग 10 साल पहले दूसरे डिवीजन में खेल रही थी, लेकिन अपने पहले यूरोपीय फाइनल में पूरी तरह से पिछड़ गई।
यूरोपा लीग के हाल के चैंपियन
वर्ष क्लब देश
2020 सेविया स्पेन
2021 विलारियल, स्पेन
2022 आइंट्राख्ट फ्रैंकफर्ट जर्मनी
2023 सेविया स्पेन
2024 अटलांटा इटली
2025 टॉटनहैम इंग्लैंड
2026 एस्टन विला इंग्लैंड

More Stories
अजीत अगरकर की जगह प्रज्ञान ओझा संभालेंगे जिम्मेदारी, BCCI ने नई चयन समिति का किया गठन
रिंकू सिंह को टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने पर भड़के फैंस, रणजी में 112 और नाबाद 118 रन बनाकर मचाया तहलका
रोहित शर्मा की राह पर टीम इंडिया की बेटियां, शेफाली-मंधाना की आक्रामक बल्लेबाजी से दिखा निडर अंदाज