नई दिल्ली
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश की घोषणा की जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की मेजबान टीम के लाइन अप में वापसी हुई है। ओली पोप को जैकब बेथेल की जगह तरजीह दी गई है।
टखने की चोट के कारण पिछले दो टेस्ट से बाहर रहने वाले वोक्स को सैम कुक की जगह टीम में शामिल किया गया है जबकि गुस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स को शामिल किया गया है जो हैमस्ट्रिंग के कारण बाहर हैं। आठवें नंबर पर वोक्स को शामिल किया गया जिससे इंग्लैंड ने मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप बरकरार रखते हुए जेमी स्मिथ को सातवें नंबर पर विशेषज्ञ विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उतारने का फैसला किया।
मेजबान टीम ने अनुभव को प्राथमिकता देते हुए उप कप्तान ओली पोप को तीसरे नंबर पर रखा है और 21 वर्षीय बेथेल को बाहर कर दिया। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अभी तक अपने अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद उनके नया शीर्ष क्रम उतारने की उम्मीद है। ऋषभ पंत ने पुष्टि की है कि वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे जबकि नए कप्तान गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की एकादश :
जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

More Stories
टेनिस स्टार डार्डेरी के US Open से बाहर होते ही सुर्खियों में आईं गर्लफ्रेंड ब्रियाना, डांस स्टूडियो की तस्वीरें वायरल
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की हार से वसीम अकरम निराश, बोले- ‘पहले से पता था 0-3 होगा’
Asia Cup सेमीफाइनल में भारत का बांग्लादेश से मुकाबला, पाकिस्तान के सामने श्रीलंका; जानें पूरा शेड्यूल