October 20, 2026

निर्वाचन कार्यक्रम घोषित- पंचायत उप निर्वाचन के लिये मतदान 22 जुलाई को

भोपाल 
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2025 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदान 22 जुलाई को होगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री अभिषेक सिंह ने बताया है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य एक जुलाई से प्रारंभ होगा। नाम निर्देशन पत्र 8 जुलाई तक लिये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 9 जुलाई को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 11 जुलाई है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा। मतदान 22 जुलाई को सुबह से 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।

पंच पद के लिये मतदान केन्द्र पर ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद 22 जुलाई को ही मतगणना होगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य की विकासखंड मुख्यालय पर मतगणना होगी एवं परिणाम की घोषणा 26 जुलाई को सुबह 8 बजे से होगी। पंच पद की मतदान केन्द्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 29 जुलाई को होगी। उप निर्वाचन में 3983 पंच, 64 सरपंच और 11 जनपद पंचायत सदस्यों के लिये मतदान होगा।

 

Spread the love