उज्जैन
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महादेव के भक्तों के लिए अब नई प्रोटोकॉल दर्शन की प्रक्रिया बदली जा रही है। पहले यहां प्रवेश के लिए टोकन जारी किए जाते थे, लेकिन अब नई व्यवस्था के अनुसार भक्तों को मोबाइल लिंक के जरिए बुकिंग करनी होगी। इस बदलाव के तहत अब कोई भी व्यक्ति या अधिकारी सीधे टोकन लेकर दर्शन नहीं कर पाएंगे। मंदिर समिति की ओर से मोबाइल पर लिंक भेजा जाएगा, जिसके माध्यम से बुकिंग पूरी होगी और तभी प्रोटोकॉल दर्शन का अवसर मिलेगा।
यह व्यवस्था इसलिए लागू की जा रही है ताकि महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ नियंत्रण रही और वह दर्शन का पूरा लाभ उठा सके। इस कदम से न केवल प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी, बल्कि इससे अनियमितताओं पर रोक लगेगी और भक्तों का समय बचेगी।

More Stories
मंत्री काश्यप बोले- प्रदेश में निवेश की संभावनाओं वाले सभी क्षेत्रों को मिलेगा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को इंदौर में करेंगे MP सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
वेस्टर्न रीजन में सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस के लिए मध्यप्रदेश को लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय सम्मान