एमसीबी
नगर पालिक निगम के महापौर रामनरेश राय शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के बड़ाबाजार वार्ड क्रमांक- 28 एवं 29 में सुबह का भ्रमण कर आमजनों से भेट-मुलाकात कर उनसे रूबरू हुए। महापौर राय ने नगर निगम टीम के साथ बड़ाबाजार के 02 वार्डाे का डोर टू डोर भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण कराये जाने के निर्देेश संबंधित अधिकारियों को दिये। महापौर ने भ्रमण कर वार्ड की साफ-सफाई, गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति पूर्ण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया उन्होंनें स्थानीयजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्या के समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किये।
उन्होंने कहा की नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाना है। इसी प्रकार राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला ने भी शुक्रवार को नगर के कोरिया कॉलरी निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया व समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही आयुक्त ने कोरिया एवं गेल्हापानी के ठोस अपशिष्ट एवं प्रबंधन केन्द्र (एस.एल.आर.एम. सेन्टर) का निरीक्षण कर उपस्थित स्वच्छता दीदीयों से सेन्टर परिसर की आवश्यक गतिविधियां एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के बारे में जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिये।
इस दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य मनोज डे, नरेन्द्र साहू, पार्षद मनीश खटीक, जल शाखा के प्रहलाद पाठक, निगम के स्वच्छता टीम एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

More Stories
छत्तीसगढ़ में सनसनी: जंगल में मिला 9वीं के छात्र का शव, चेहरे पर चोट के गहरे निशान
रायपुर पुलिस की अनोखी पहल: 2 मिनट के रोमांच पर भारी पड़ सकता है पूरा परिवार, Video ने छुआ दिल
ओडिशा से रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई करते बस ड्राइवर गिरफ्तार