भोपाल
मध्य प्रदेश में दीपावली से पहले पटाखें चलाने और दीए जलाने को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। जहां बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुस्लिम समाज ने पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने को लेकर बयान दिया है, वहीं दूसरी ओर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने भी दो टूक कह दिया है कि- हम तो पटाखे फोड़ेंगे.. कृपया इस पर हमें ज्ञान ना पेलें। इसी क्रम में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने भी बाबा बागेश्वर के बयान पर सहमति जताई है और कहा है कि दीए भी जलेंगे और पटाखें भी फूटेंगे।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म के त्योहार आते हैं तो कोई होली पर पानी की बचाने की बात और दिवाली पर प्रदूषण की बात होने लगती है। लेकिन पेड़ भी तो हिंदू वादी संगठन ही लगाते हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब 31 दिसंबर की रात को पटाखें चलते हैं तब कोई नहीं बोलता और अब तो मुस्लिम समाज के शादी समारोह में भी पटाखें और आतिशबाजी चलती है। लेकिन तब कोई नहीं बोलता, लेकिन जब होली, दशहरा दीपावली आते हैं तो सनातन और हिंदू धर्म पर चोट करने के लिए तब कहा जाता है कि पटाखें न चलाओं। लेकिन हम तो पटाखें चलाएंगे। दीए भी जलाएंगे। क्योंकि कानून सबके लिए समान है और व्यवहार भी सबके लिए समान है। इसलिए तंज कसना बंद करें, क्योंकि जब हिंदू तुमपे क्या कसेगा और जब हिंदू कसना शुरु करेगा तो ध्यान रखना कोई बचाने वाला भी नहीं आएगा।

More Stories
मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन
मध्यप्रदेश पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी