लखनऊ
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर पौधरोपण किया. एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएम योगी ने बिल्व का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का खास संदेश दिया. साथ ही सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा.
सीएम योगी ने पोस्ट करते हुए कहा, ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के माध्यम से हम लोगों ने इस बार भी प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा है. इसी क्रम में आज पावन ‘गंगा दशहरा’ एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ में पौधरोपण किया. अभियान की सफलता हेतु मंगलकामनाएं!
आगे सीएम योगी ने कहा, आज विश्व पर्यावरण दिवस है पूरी दुनिया पर्यावरण के कठिन चुनौतियों से जूझ रही है. ये चुनौती मनुष्य द्वारा ही निर्मित चुनौती है और इसके समाधान का मार्ग भी मनुष्य को ही उठाना पड़ेगा और इसलिए पीएम मोदी ने पूरे भारतवासियों को आह्वान किया है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें प्रकृति के साथ एक समन्वय और संवाद बनाना पड़ेगा.

More Stories
सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह
यूपी में बिजली गिरने से पहले मिलेगा अलर्ट, पांच जिलों में सेंसर लगाने की तैयारी
मेरठ में ₹200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी