रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगेश्वर राम भगत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि स्वर्गीय भगत का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। वे वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल और धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

More Stories
CG के दो मजदूर आतंकियों के निशाने पर, जम्मू में धर्म पूछकर गोली मारकर हत्या
रायपुर में 2 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यशाला, नए आपराधिक कानूनों से डिजिटल न्याय व्यवस्था होगी और मजबूत
स्कूल कार्यालय में जाम छलकाते दिखे दो शिक्षक, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू