भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर खाचरौद के ग्राम चिरोला फंटा में स्थित संत निजानंद धाम आश्रम पहुंचे। आश्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूजा-अर्चना कर 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर षोडशोपचार पूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत निजानंद जी महाराज के गादी पर पूजा-अर्चना कर आरती की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में उपस्थित संतों का वन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आश्रम में प्रसादी ग्रहण की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का निजानंद धाम सेवा समिति द्वारा स्वागत सम्मान भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में सचिदानंद जी महाराज जी के शिष्य विवेक महाराज जी से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत निजानंद आश्रम पर आकर दर्शन पूजा की है। यह स्थान देश, प्रदेश और मालवा में सनातन संस्कृति की ऐसी विभूतियों के अलौकिक आभा से परिचित कराता है। हम सब भी ऐसे संतों के आशीर्वाद से सद्कार्य की प्रेरणा पाते हैं। निजानंद जी महाराज के पश्चातवर्ती स्वामी सचिदानंद जी महाराज ने इस स्थान को चेतना देते हुए पूरे क्षेत्र को चैतन्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी अपने कामों के साथ अपने संतों की मूल भावना सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः सभी को लेकर चलने का जो कल्याण का भाव है, ये वेद वाक्य को अमरता के साथ धारण करते हुए हम सभी के कल्याण की कामना करें।
आश्रम में नागदा-खाचरौद क्षेत्र के विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, राजेश धाकड़, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, नरेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित थे।
खाचरौद में बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए खाचरौद हेलीपेड पर पहुंचे। हेलीपेड पर नागदा निवासी मती माया तितलिया एवं मनीषा अखिलेश शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी बांधकर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आत्मीयता से बहनों का मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दी।

More Stories
रक्षाबंधन पर शिवराज का बड़ा संकल्प! लखपति दीदी को अब ‘मिलेनियम दीदी’ बनाने का प्लान
सिंहस्थ कुंभ से पहले उज्जैन की हाई स्पीड कनेक्टिविटी, MP से जुड़ेंगे 3 राज्य; मुंबई पहुंचेंगे 8 घंटे में
भोपाल सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन का खास इंतजाम, बहनों को भाइयों से मिलने की मिली अनुमति