अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर के कुछ परिवारों के सदस्यों के नेपाल में फंसे होने के समाचार पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि नेपाल में इन दिनों सामान्य स्थिति नहीं है और वहां छतरपुर जिले के कुछ नागरिकों का फंसा होना चिंता का विषय है। उनकी सकुशल वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी सकुशल भारत वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ नेपाल में फंसे प्रदेश के नागरिकों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।

More Stories
सावन मेला में दुकानें लगाने के इच्छुक दुकानदारों को एक और अवसर
उपखंड स्तर पर जनसुनवाई को मिला नया आयाम, कलेक्टर ने मझौली में सुनीं आमजन की समस्याएं
प्रभारी मंत्री सिलावट सांदीपनि कन्या विद्यालय में गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे