मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजयोगिनी बी.के. अवधेश दीदी के किए अंतिम दर्शन
राजयोग भवन पहुंचकर की श्रद्धांजलि अर्पित
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजयोगिनी बी.के. अवधेश दीदी के अवसान पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजयोग भवन (एकांत पार्क के पास) पहुंचकर अवधेश दीदी के अंतिम दर्शन कर, पुष्पांजलि अर्पित की और मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मानवता के लिए समर्पित अवधेश दीदी ने लंबे समय तक ब्रह्माकुमारी संस्थान और समाज का मार्गदर्शन किया, उनका जाना आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी समृतियां सदैव हमारे साथ रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा ब्रह्माकुमारीज़ को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की। राजयोगिनी बी.के. अवधेश दीदी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान की वरिष्ठ राजयोगिनी और भोपाल जोन की क्षेत्रीय निदेशिका रही है।

More Stories
कुण्डलिया वृहद सिंचाई परियोजना 2031 तक निरंतर रखने के लिए 245 करोड़ 45 लाख रूपये की स्वीकृति
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाई कोर्ट के आदेश पर रोक से इनकार, मुस्लिम पक्ष को झटका
दतिया उपचुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों की एंट्री, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष की संपत्ति का खुलासा