भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुशासन और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति की धारा को अविरल बनाए रखने का भागीरथ कार्य करने वाली देवी अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को समान रूप में देखा था। उन्होंने एक प्रजावत्सल शासिका के रूप में जीवन का क्षण-क्षण धर्म और प्रजा के उत्थान को समर्पित कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण और जनकल्याण की दिशा में देवी अहिल्याबाई के अद्वितीय कार्य युगों-युगों तक प्रदेशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई का निधन 13 अगस्त, 1795 को महेश्वर में हुआ था।

More Stories
कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव 24 अगस्त को
उज्जैन के विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवक करेंगे आभार व्यक्त