मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ में हुए सड़क हादसे पर किया दु:ख व्यक्त
मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए और घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता के निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ जिले के सजेली रेलवे फाटक पर हुए हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों के काल-कवलित होने और दो लोगों के घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के निकटतम परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिजन को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
भोपाल में बारिश का कहर: 200 घरों में घुसा पानी, 527 लोगों को बचाया गया; 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद, इंदौर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ 5 याचिकाओं पर सुनवाई
मृत लोगों के जॉब कार्ड से मनरेगा भुगतान का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग