मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली में विवाह समारोह में शामिल हुए
पूर्व राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री से भी हुई भेंट
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर की सुपुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधू को सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए मंगलकामनाएं दीं।
विवाह समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट एवं चर्चा की। विवाह समारोह में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर भी शामिल हुईं।

More Stories
जाति प्रमाण पत्र विवाद पर मंत्री प्रतिमा बागरी का जवाब, बोलीं- 110 साल पुराने दस्तावेज दिए, फैसला जांच समिति करेगी
सरदार सरोवर डैम विवाद खत्म! अमित शाह की मौजूदगी में MP, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता
इंदौर में बीच ट्रैक पर रुकी DEMU, समोसे लेने उतरा लोको पायलट! VIDEO वायरल होते ही रेलवे एक्शन में