October 20, 2026

न्यायिक प्रक्रिया में बदलाव: हाईकोर्ट ने नोटिस भेजने के लिए स्पीड पोस्ट को दी मंजूरी

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है. अब कोर्ट से जुड़े नोटिस और दस्तावेज अब स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे. इससे नोटिस और दस्तावेज की डिलीवरी प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होने के साथ न्यायिक कार्रवाई में तेजी आएगी.

हाईकोर्ट का ताजा फैसला न्यायिक प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. इस फैसले के साथ ही अब अधिकारियों और पक्षकारों की बहानेबाजी नहीं चलेगी, अब देरी का हवाला नहीं दे पाएंगे. इसके साथ ही लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी.

Spread the love