नई दिल्ली
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा द्वारा आयोजित दावत-ए-रमजान एक्सपो में गोलियां चली। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दुकानदारों के बीच विवाद के बाद हवाई फायर हुए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
हैदराबाद के गुडीमलकापुर इलाके में गोलीबारी के बाद तनाव का माहौल बन गया। यह घटना दो दुकानदारों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हुई जिसके बाद उनमें से एक ने हवा में गोलियां चला दीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसे लेकर कार्रवाई की।
एसीपी कुलसुमपुरा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मोहम्मद मुनव्वर के अनुसार एक्सपो में परफ्यूम खरीदने आए फरहान और आयोजकों के बीच झड़प हो गई। एसीपी ने कहा, 'एक तीखी बहस के बाद फरहान और उसके दोस्तों ने अतीकुद्दीन सहित कुछ लोगों पर हमला कर दिया। अचानक, उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और हवा में दो राउंड फायर किए।'
इस घटना के सिलसिले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस गोलीबारी के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। अनम मिर्जा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, वह 2012 से एक फैशन क्यूरेटर हैं और उनका यूट्यूब चैनल भी है।

More Stories
12 ओवर में 139 रन लुटाकर मुश्किल में भुवी, क्या न्यूजीलैंड सीरीज होगी उनके करियर की आखिरी सीरीज?
WPL 2027: हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस को विकेटकीपर और भारतीय ओपनर की तलाश, इन खिलाड़ियों पर नजर
टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, पावरप्ले में ठोके 118 रन; न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर किया कब्जा