हर्रवाह-बिलासपुर मार्ग पर सरइया नाला के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी
उमरिया
जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत बिलासपुर से हर्रवाह की ओर जाने वाले मार्ग पर हर्रवाह के समीप सरइया नाला के पास बीती रात करीब 2 बजे एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटना के बाद बोलेरो सड़क किनारे पलटी हुई मिली। मौके पर वाहन के आसपास कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। फिलहाल हादसे में किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। हादसे के समय बोलेरो में कितने लोग सवार थे और वाहन पलटने के बाद वे कहां गए, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जनहानि एवं हादसे के कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

More Stories
संकल्प से सिद्धि तक: पर्यावरण बचाने को पत्रकारों ने निभाई ऐतिहासिक जिम्मेदारी
धार-झाबुआ से गोधरा और राजकोट तक नई लाइफलाइन, इंदौर-अहमदाबाद सफर होगा 6 घंटे का
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अब तक 5 हजार से अधिक घर हुए रोशन