ग्राम बिलासपुर में भाजपा मंडल बिलासपुर की मासिक बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा
बिलासपुर
उमरिया जिले की बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलासपुर की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन एवं उसकी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री राजेंद्र कोल, भाजपा मंडल बिलासपुर के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, ‘भोपाल मास्टर प्लान-2047’ का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी आपकी प्रपोज्ड लेक सिटी?
सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू, CM मोहन यादव ने पैतृक मकान में गेती चलाकर किया मेगा प्लान का शुभारंभ
MP-UP में पानी की बड़ी पहल, केन-बेतवा परियोजना पर तेज काम; 7 दशक पुराना जल विवाद भी चर्चा में