मुंबई
टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अब अपने 19वें सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है. इस सीजन का ऐलान खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था. लंबे समय से दर्शक इस नए सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. साथ ही, मेकर्स ने इसका प्रोमो भी जारी कर दिया है. ‘बिग बॉस 19’ इस बार एक बिल्कुल नए अंदाज और थीम के साथ आ रहा है. इस सीजन का टैगलाइन है, ‘दोस्तों और दुश्मनों हो जाओ तैयार, क्योंकि इस बार घरवालों की सरकार !’
प्रोमो में सलमान एक नेता के रूप में नजर आ रहे हैं, जो इस बार शो को अलग रंग देने वाले हैं. इसके साथ ही संकेत मिल रहे हैं कि इस बार कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन का निर्णय घरवाले खुद करेंगे, जिससे शो में नया और रोमांचक मोड़ देखने को मिलेगा.
‘बिग बॉस 19’ के एपिसोड सबसे पहले जिओ हॉटस्टार पर प्रसारित किए जाएंगे और इसके बाद कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होंगे. यह डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच दर्शकों के लिए नया अनुभव लेकर आएगी. सलमान ने अपने प्रोमो में खुलासा किया कि शो का प्रीमियर 24 से होगा.

More Stories
954 किमी का सफर, फिर भी नहीं बच पाए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपी
सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन