मुंबई
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी एक बुरी खबर सामने आई है। केजीएफ स्टार दिनेश मंगलुरु अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। फिल्म में उन्होंने बॉम्बे डॉन का किरदार निभाकर लोगों का खूब दिल जीता था। वहीं, 55 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन लंबी बीमारी से हुआ है।
एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहा है।
कन्नड़ एक्टर और ऑर्ट डायरेक्टर दिनेश मंगलुरु का लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। साल 1970 में 1 जनवरी को दिनेश का जन्म हुआ था। उन्हें बचपन से ही फिल्मों में जाने का शोक था और उन्होंने अपने काम के जरिए खुद को साबित भी किया। उन्होंने ‘नंबर 73 शांतिनिवास’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

More Stories
‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर जारी है धमाल, 11वें दिन कमाए 3.25 करोड़; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 174 करोड़ पार
काजल अग्रवाल ने बताया बॉलीवुड से दूरी का कारण, बोलीं- मजबूत किरदारों की तलाश रही प्राथमिकता
नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक आर्यन पहुंचे महाकाल दरबार, माता-पिता संग लिया आशीर्वाद