भोपाल
हरिद्वार में 25-26 अप्रैल 2025 को आयोजित ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में भोपाल की मायरा मेहता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मायरा ने अंडर-10 कैटेगरी में बीम और फ्लोर इवेंट्स में पहला स्थान हासिल किया।
मायरा मेहता भोपाल जिम्नास्टिक्स अकादमी में शुमायला खान और शिवानी वाडेकर के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन मायरा ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और दृढ़ निश्चय से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
खास बात यह रही कि बीम रूटीन से पहले मायरा को पीठ में चोट लग गई थी, इसके बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

More Stories
मोना अग्रवाल, निषाद कुमार और रिंकू ने जीते गोल्ड, शीतल देवी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
अजीत अगरकर की जगह प्रज्ञान ओझा संभालेंगे जिम्मेदारी, BCCI ने नई चयन समिति का किया गठन
रिंकू सिंह को टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने पर भड़के फैंस, रणजी में 112 और नाबाद 118 रन बनाकर मचाया तहलका