अंबिकापुर
अमेरा कोयला खदान विस्तार को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प की खबर है. खदान के विस्तार से नाराज उग्र ग्रामीणों के हमले से करीबन 40 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं. स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार, लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित अमेरा कोयला खदान के एक्सटेंशन से नाराज ग्रामीणों ने लाठी, डंडे, गुलेल और कुल्हाड़ी से पुलिस बल पर हमला कर दिया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. इसके साथ कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को चोट लगने की खबर है.
सरगुजा के लखनपुर के अमेरा खदान के विस्तार को लेकर ग्रामीण और खदान कर्मी पहले भी आमने-सामने हो चुके हैं. ग्राम परसोड़ी कला के ग्रामीण खदान विस्तार का विरोध कर रहे है. ग्रामीणों का कहना बगैर भूमि अधिग्रहण किए अमेरा खदान प्रबंधन खदान का विस्तार कर रहा है. बहरहाल, बिगड़ते हालात की सूचना मिलने पर मौके के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है.

More Stories
खराब गुणवत्ता वाले घर बनाने पर सख्ती, गृह निर्माण मंडल ब्याज समेत लौटाएगा पैसे
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी बस, पांच लोगों की मौत, 14 घायल
सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा में तब्दील कर दूरदराज के गांवों में पहुंचाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाएं