दुबई
एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 41 साल में यह पहला मौका है जब भारत-पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाना है। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
जीत के विजय रथ पर सवार टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के विजय रथ पर सवार है और अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब रन उगल रहा है, तो गेंदबाजी में इंडियन स्पिनर्स की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोला है।
बल्लेबाजी पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपनी बेस्ट क्रिकेट नहीं खेली है। गिरते-पड़ते सलमान आगा की सेना फाइनल तक पहुंची है। हालांकि, सुपर 4 में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद टीम ने जोरदार कमबैक करते हुए लगातार दो मैचों में जीत का स्वाद चखा है। गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी फॉर्म में लौट चुके हैं। वहीं, हैरिस रऊफ ने भी लय पकड़ ली है। मगर पाकिस्तान की चिंता उनका बैटिंग ऑर्डर रहा है, जो हर बड़े मैच में फेल नजर आया है।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली पर बड़ा दावा, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे?
क्रिकेट में नामीबिया का बड़ा कारनामा, आयरलैंड को 3-2 से हराकर रचा इतिहास
IPL 2027 से पहले CSK में बड़े बदलाव, प्रशांत वीर को रिलीज करने की तैयारी