नई दिल्ली
पाकिस्तान एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट में डेब्यू कर रहे ओमान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। पाकिस्तान और ओमान के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा।
हाल ही में यूएई टी20 ट्राई-सीरीज में अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देकर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में मजबूती से उतर रहा है। सलमान अली आगा की अगुआई वाली इस टीम में एक मजबूत स्पिन आक्रमण और यूएई की धीमी पिचों के लिए आक्रामक रणनीति है। उनका हालिया फॉर्म और अनुभव उन्हें एशिया कप में जीत के साथ शुरुआत करने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
बड़ी उम्मीदों के साथ उतरेगी ओमान
वहीं, एशिया कप में डेब्यू कर रही ओमान टीम कम दबाव और बड़ी उम्मीदों के साथ इस मुकाबले में उतर रही है। यह टीम जुनूनी क्रिकेटरों और ऑफिस प्रोफेशनल्स के मिश्रण से बनी है, जो रोजमर्रा के कामों के बीच क्रिकेट खेलकर यहां तक पहुंचे हैं। उनके सफर की कहानी रोमांचक और प्रेरणादायक है।
बड़े मंच पर प्रभाव छोड़ने को तैयार
इस बड़े मंच पर ओमान के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन एक कहीं ज्यादा मजबूत प्रतिद्वंद्वी के सामने उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। मुकाबले के दौरान ओमान के खिलाड़ियों और टीम को सीखने को बहुत कुछ है। ओमान के पास खोने के लिए कुछ नहीं लेकिन, वह पाकिस्तान का खेल बिगाड़ सकते हैं।
पहली बार करेंगे एक दूसरे का सामना
पाकिस्तान और ओमान के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 20 साल के टी20I इतिहास में यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान ओमान का सामना करेगा। सात ही ओमान पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेगा।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली पर बड़ा दावा, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे?
क्रिकेट में नामीबिया का बड़ा कारनामा, आयरलैंड को 3-2 से हराकर रचा इतिहास
IPL 2027 से पहले CSK में बड़े बदलाव, प्रशांत वीर को रिलीज करने की तैयारी