August 12, 2026

GF को गोद में उठाकर झूमे अर्चना पूरन सिंह के बेटे, मोनोकनी लुक पर फैंस ने पूछ लिया- शादी कब है?

मुंबई 
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी लंबे समय से योग और मेंटल वेलनेस ट्रेनर समीक्षा शेट्टी को डेट कर रहे हैं. दोनों बीते कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अर्चना पूरन के दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान सेठी अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड्स संग इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। अर्चना की होने वाली छोटी बहूरानी समीक्षा शेट्टी ने मालदीव वेकेशन से अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।                  

समीक्षा तस्वीरों में प्रिंटेड बैकलेस रिवीलिंग मोनोकनी में नजर आ रही हैं. मोनोकनी पहने वो अपने वॉटर विला में चिल करती हुई दिखाई दीं। समीक्षा ने अपने वॉटर विला की बेडरूम फोटोज भी शेयर कीं. वो आयुष्मान की बांहों में कोजी हुई नजर आ रही हैं. कपल का रोमांटिक अंदाज देखते ही बनता है। 
एक तस्वीर में आयुष्मान अपनी लेडी लव को गोद में लेकर झूमते हुए दिखाई दिए. दोनों का प्यार और बॉन्ड काफी खूबसूरत है। समीक्षा के लुक की बात करें तो प्रिंटेड बैकलेस मोनोकनी में उन्होंने कई किलर पोज दिए. ओपन हेयर और नो मेकअप लुक में वो काफी स्टनिंग लगीं। 

समीक्षा शेट्टी अपने सपनों के राजकुमार आयुष्मान संग काफी खूबसूरत टाइम स्पेंड करती नजर आईं. कपल की केमिस्ट्री पर फैंस दिल हार रहे हैं।समीक्षा और आयुष्मान पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. फैंस उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं. वहीं, कई लोग उन्हें टीज भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- शादी से पहले हनीमून. वहीं, कई लोग समीक्षा को रीवीलिंग कपड़े न पहनने की सलाह दे रहे हैं. फैंस का कहना है कि वो काफी खूबसूरत हैं. उन्हें एक्सपोज करने की जरूरत नहीं है.  वैसे आपकी क्या राय है?

Spread the love