मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म वॉर 2 में कैमियो करती नजर आ सकती हैं।अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी आदित्य चोपड़ा निर्मित फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। वॉर 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। चर्चा है कि वॉर 2 में आलिया भट्ट भी नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि आलिया इस फिल्म में एजेंट की भूमिका में नजर आने वाली है।
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म वॉर 2 का ट्रेलर शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा, मजेदार। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरे नजदीकी सिनेमाघरों में आपसे मिलती हूं।इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया भट्ट फिल्म वॉर 2 में कैमियो करती नजर आ सकती हैं।
फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More Stories
सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी