लखनऊ
हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जो बयान दिया है, उस पर बवाल मच गया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि नारी वंदना की जगह, नारी का अपमान, निंदा और हर संभव शोषण व उत्पीड़न करना ही भाजपा का असली चेहरा है.
अखिलेश ने X पर पोस्ट किया है कि ‘पहलगाम की पीड़ित महिलाओं के बारे में कहे गये भाजपा सांसद के इस कुत्सित बयान के लिए ‘निंदनीय’ शब्द लिखने से निंदनीय शब्द तक को आपत्ति होगी. नारी वंदना की जगह, नारी का अपमान, निंदा और हर संभव शोषण व उत्पीड़न करना ही भाजपा का असली चेहरा है, जो वीभत्स भी है और बेहद शर्मनाक भी. भाजपा दल नहीं नारी विरोधी मानसिकता का दल-दल है.’
दरअसल, हरियाणा के भिवानी में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पहलगाम हमले में अपने पति (सुहाग) को खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश और भाव नहीं था. बीजेपी सांसद ने कहा जो ट्रेनिंग पीएम मोदी इस देश के लोगों को देना चाहते हैं अगर ये ट्रेनिंग उन पर्यटकों के पास होती तो तीन उग्रवादी 26 लोगों को नहीं मार सकते थे.

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देश, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर और बरेली में सीआईआईआईटी केंद्रों का संचालन शीघ्र शुरू करें
गलगोटियास यूनिवर्सिटी में यामानाशी के 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत
पात्र वृद्धजनों को पेंशन के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े, लंबित आवेदनों का सत्यापन कर शीघ्र लाभ दिलाएं: मुख्यमंत्री