लखनऊ
सपा कार्यालय पर बुलडोजर चालने की बात पर बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने कहा है कि आज हमारा पार्टी कार्यालय गिरा रहे हैं. याद रखिए जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है. वह खुद एक दिन उस ही गड्ढे में गिरता है. यदि हमारी पार्टी का कार्यालय गिराया गया, तो सपा सरकार बनने पर बुलडोजर चलेगा.
एनकाउंटर करने से कुछ नहीं होगा
अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमारा जिला पार्टी कार्यालय गिरा रहे हैं. सपा सरकार में भी बड़े-बड़े काम हुए, अगर वहां पर कब्जा करके कुछ बनवाया गया होगा, सरकार बनने पर वहां बुलडोजर चलेगा. इसके साथ ही अखिलेश ने कहा एनकाउंटर करने से कुछ नहीं होगा. क्या एनकाउंटर करने से डकैती रुक गई, क्या एनकाउंटर करने से हत्याएं रुक गई. यह सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है. सरकार को चाहिए लॉ एंड आर्डर बेहतर करें. सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति फेल हो गई है और सरकार पूरी तरह से जीरो हो गई है.
भागजा के लोग कीमती जमीनों पर कर रहे कब्जा
सरकार के अंदर ही तस्करी करने वाले लोग बैठे हैं. यह सरकार ऐसे गोरखधंधे को बढ़ावा दे रही है. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम की पावन धरती सहित मथुरा, वृंदावन, वाराणसी की कीमती जमीनों पर भाजपा के लोग लगातार कब्जा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री की नगरी गोरखपुर में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार कैसे वोट चोरी कर रही है, वह इसी बात से पता चलता है कि महोबा के एक ही घर के पते पर 4000 वोट बना दिए गए उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है. कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे प्रचार से बचें. इनके पास एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है. जो झूठा प्रचार करने के लिए है।

More Stories
सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह
यूपी में बिजली गिरने से पहले मिलेगा अलर्ट, पांच जिलों में सेंसर लगाने की तैयारी
मेरठ में ₹200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी