थाईलैंड
थाईलैंड के प्राचुआब किरी खान प्रांत में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जिसमें पुलिस अधिकारियों से भरा एक छोटा विमान समंदर में गिर गया। हादसे में विमान में सवार पांच पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। यह हादसा हुआ हिन जिले के पास हुआ, जहां विमान पैराशूट प्रशिक्षण की तैयारी के लिए परीक्षण उड़ान पर था। रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता अर्चायोन क्रेथोंग ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान ‘वाइकिंग डीएचसी-6 ट्विन ओटर’ था। घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में विमान का मलबा दिखाई दे रहा है।
हवाई अड्डे से कुछ ही दूर हुई यह दुर्घटना, थाईलैंड की पुलिस के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि विमान में सवार सभी छह लोग पुलिस अधिकारी थे। स्थानीय जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, पांच अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य अधिकारी गंभीर हालत में अस्पताल में है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है, और अधिकारियों ने विमान के ब्लैक बॉक्स से डाटा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

More Stories
महंगाई और युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, मिलान में आगजनी-तोड़फोड़; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
फ्रांस में लूटपाट और हिंसा पर सख्त मैक्रों, गृह मंत्री से बोले- हालात पर काबू पाएं
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, अमेरिकी नागरिकों को 11 देशों में सतर्क रहने की सलाह