दंतेवाड़ा
बस्तर पंडुम में शामिल होने दंतेवाड़ा आ रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप पलट गई. हादसे में पिकअप में सवार 25 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है. घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है.
दंतेवाड़ा हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम का समापन कार्यक्रम है. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करने पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के ग्रामीण पिकअप के माध्यम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय जा रहे थे.
पिकअप पालनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 25 सवार घायल हो गए. हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहनों के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है.

More Stories
पहले एक दिन की देरी पर लगता था पूरे महीने का चार्ज
राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना के तहत 25 किसानों को वितरित किए गए गुणवत्तायुक्त बीज, आधुनिक खेती की तकनीकों का भी दिया गया प्रशिक्षण
साय सरकार की जनकल्याणकारी पहल से सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन की नई शुरुआत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों से आदिवासी परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान