October 21, 2026

पेंशनर्स दिवस पर 17 दिसंबर को शक्ति भवन में शिविर का आयोजन

भोपाल 
एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय के तत्वावधान में 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेंशनर्स दिवस पर एक विशेष शिविर का आयोजन शक्ति भवन जबलपुर के ब्लॉक नंबर 14 में किया जायेगा। इस शिविर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पेंशनरों को खातों में दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। शिविर का संयोजन पावर मैनेजमेंट कंपनी के लेखाधिकारी वेतन व पेंशन द्वारा किया गया है।

कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता ने सभी पेंशनर व परिवार पेंशनरों से इस शिविर में उपस्थि‍त होकर सुविधा का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

 

Spread the love