October 20, 2026

अनीत पड्डा ने पार्श्वगायन किया

मुंबई,

बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री अनीत पड्डा ने पार्श्वगायन किया है। अनीत पड्डा बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार हैं। उन्होंने फिल्म सैयारा में अपनी शानदार अभिनय कला से भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सबका दिल जीत लिया है। कल रात उन्होंने अपनी गायकी की झलक दिखाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

सैयारा में अनीत ने वाणी बत्रा का किरदार निभाया है। उन्होंने कल रात एक अनप्लग्ड वर्ज़न अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कृष कपूर (अहान पांडे द्वारा निभाया गया किरदार) के लिए लिखी अपनी कविता सैयारा गाई।सुबह तक यह वीडियो 7.8 मिलियन व्यूज़, 8.71 लाख लाइक्स, 14.3 हज़ार कमेंट्स और लगभग 48 हज़ार शेयर्स के साथ सोशल मीडिया पर छा गया है।

 

Spread the love