भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले हिमांशु साहू और श्री गगन सनोडिया को राहवीर योजनान्तर्गत सर्किट हाउस सिवनी में सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। राज्यपाल पटेल ने यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य के लिए ट्रॉफिक वॉर्डन दल प्रभारी विजय नायक एवं शिवांशु नाग परिहार को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

More Stories
ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में किया जा रहा है विकसित
महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सरकार सख्त शिक्षक पर हुई एफआईआर, तत्काल किया निलंबित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में नशामुक्त भारत अभियान को मिली नई गति