नई दिल्ली
क्या वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी अब कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDI गठबंधन की ओर रुख कर रहे हैं? या फिर वे भाजपा के प्रति 'नरम' मानी जाने वाली अपनी छवि को तोड़ने की कोशिश में हैं? आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्ता में रहते हुए संसद में भाजपा नीत एनडीए सरकार के कई महत्वपूर्ण कानूनों को मुद्दा-आधारित समर्थन दिया था।
लेकिन अब तक वे किसी भी गठबंधन से दूर ही रहे। हाल ही में जगन रेड्डी ने 2023 में लाए गए मुख्य चुनाव आयुक्त चयन संबंधी एनडीए कानून का समर्थन करने को अपनी ‘गलती’ बताया और इस पर पछतावा जताया। इस बयान ने उनके भविष्य के राजनीतिक रुख को लेकर नई अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।

More Stories
अधिकारियों के होंगे तबादले चुनावी तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में बड़े अफसरों के ट्रांसफर की तैयारी
Vande Bharat Train: नई वंदे भारत चेयर कार में कमियां उजागर, रेलवे बोर्ड ने RCF को तुरंत कार्रवाई के लिए कहा
नितिन गडकरी का सख्त तेवर, बोले- बेईमानी की तो ऐसा सबक सिखाऊंगा कि जिंदगीभर याद रहेगा