रायपुर
राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिली है. इसका आदेश आज गृह मंत्रालय भारत सरकार ने जारी किया. आदेश में कहा गया है कि इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है.
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी दी थी. यह सूची चयन समिति की बैठक में 6 अगस्त 2025 को तैयार की गई थी. इस सूची के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नत किया गया है.
ये हैं आईपीएस बनने होने वाले अधिकारी
पंकज चंद्रा
भावना पांडेय
विमल कुमार बाईस
हरीश राठौर
वेदव्रत सिरमौर
राजश्री मिश्रा
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा

More Stories
तीन दशक बाद इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को मिलेगी जंगल सफारी की सुविधा
बाढ़ के बाद अब कीटों का कहर, बस्तर में फसलें खतरे में
हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा