February 28, 2026

भोपाल केस में पीड़िता का आरोप: धर्मांतरण वाली बहनें गरीब युवतियों को सेक्स रैकेट में धकेलती थीं

भोपाल 

भोपाल में धर्मांतरण, रेप और देह व्यापार के आरोपों में घिरी दो बहनें आफरीन और अमरीन चार साल पहले अब्बास नगर की झुग्गी बस्ती छोड़ चुकी थीं। इसके बाद भी स्थानीय रहवासी उनकी करतूतों के कारण परेशान थे।भोपाल में धर्म परिवर्तन करवाकर सैक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया था, जिसमें दो सगी बहनें अपने साथियों के साथ मिलकर मासूस लड़कियों को फंसाती थीं और फिर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था. भोपाल में इन लोगों ने किराए पर एक कमरा भी लिया था, जो अय्याशी का अड्डा बना हुआ था. अब भोपाल केस में बड़ा खुलासा हुआ है, जब मीडिया के सामने अमरीन और आफरीन गैंग की शिकार बनी पीड़िताएं सामने आई हैं.

पीड़िताओं ने लगाए गंभीर आरोप
अब इसको लेकर दो पीड़िताएं सामने आई हैं, जहां वह बजरंग दल के लोगों के साथ पुलिस कंट्रोलरूम पहुंची हैं. उन्होंने अमरीन, आफरीन और चंदन यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इनमें धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने, गौ मांस खिलाने के आरोप शामिल हैं. पीड़िताओं की तरफ से बताया गया है कि दोनों सगी बहनों के बैग में हमेशा एमडी ड्रग्स के पाउच रहते थे. कई लोग सागर विला वाले घर पर ड्रग्स लेने आते थे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमरीन ने भोपाल से ही 6 से 7 लड़कियों को अपना शिकार बनाया है.
वह हिंदू देवी देवताओं को गंदी गालियां देते हुए कहती थी कि तुम्हारा भगवान किसी काम का नहीं है. अल्लाह को बहुत ताकतवर बताते हुए कहती थी कि गौ मांस खा चुकीं. अब तुम हिंदू कहां हो.

अब्बास नगर में रहने वाले पड़ोसी ताज मोहम्मद ने बताया कि दोनों बहनें कभी भी देर रात युवक और युवतियों को लेकर मोहल्ले में आती थीं। यहां पार्टी के नाम पर हुड़दंग करती थीं। मोहल्ले वाले विरोध करते तो वे उनके खिलाफ थाने में शिकायत कर देती थीं। इतना ही नहीं, ज्यादा विरोध करने पर रेप के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देती थीं।

ताज का कहना है कि 2006 में दोनों बहनें पिता और मां के साथ मोहल्ले में रहने आई थीं। पिता की मौत के बाद अचानक दोनों का आचरण बदल गया। उनके घर बड़ी संख्या में अनजान युवक और युवतियां आने लगे। चार साल पहले दोनों बहनें फतेहगढ़ में रहने चली गईं। कुछ समय बाद भाई बिलाल भी चला गया और मां ने दूसरा निकाह कर लिया। वह भी कहीं और रहने लगी।

पब और लाउंज में लड़कियों से कराती थीं ड्रग डिलीवरी

आफरीन और अमरीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली दोनों युवतियां शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दोनों बहनें ड्रग तस्करी का काम करती हैं। चंदन सहित कई अन्य लोग उनके इस धंधे में शामिल हैं।

ड्रग की डिलीवरी भी लड़कियों से कराई जाती है। ग्राहकों को खास कोड वर्ड देकर डिलीवरी दी जाती थी। शहर के नामचीन पब और लाउंज में ड्रग को शर्ट कहा जाता था, वहीं पीड़िताओं के इस खुलासे के बाद पुलिस ने एमडी ड्रग तस्करी के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अमरीन और चंदन से ड्रग तस्करी के संबंध में भी पूछताछ करेगी।

फ्लैट की सर्चिंग में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले

बागसेवनिया पुलिस ने अमरीन के फ्लैट से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। इसमें दो मोबाइल फोन हैं। इसके साथ अहमदाबाद में भी पुलिस ने उस स्पॉट का वेरिफिकेशन किया, जहां दोनों पीड़िता का रेप कराया गया। बागसेवनिया पुलिस यासिर की तलाश में अहमदाबाद में दबिश दे रही है। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी चंदन और अमरीन पुलिस टीम के साथ ही हैं।

पहले मदद करतीं, फिर रईसजादों के सामने परोस देतीं

अमरीन और आफरीन ने पुलिस को बताया कि वे गरीब घरों की लड़कियों को टारगेट करती थीं। पहले मदद के नाम पर घरेलू काम के लिए रखतीं। फिर हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल का सपना दिखाकर बड़ी पार्टियों में ले जातीं। वहां उन्हें रईसजादों के आगे परोस दिया करती थीं। चार साल पहले मिसरोद में अमरीन एक स्पा संचालक के संपर्क में आई और स्पा में जॉब करने लगी।

मिसरोद के स्पा में हुई चंदन से मुलाकात

स्पा में ही जॉब के दौरान उसकी रायसेन के रहने वाले चंदन से मुलाकात हुई। बाद में दोनों ने मिलकर सेक्स रैकेट का संचालन शुरू किया। इस दौरान अमरीन ने अपनी कट्टर शिया विचारधारा का प्रचार कर अपने गिरोह की युवतियों को मुस्लिम बनने के लिए ब्रेनवॉश किया। चंदन का भी धर्मांतरण कराया।

शराब और ड्रग्स लेने के लिए दबाव डालती थीं

पीड़िताओं ने एफआईआर में बताया है कि चंदन यादव सागर रॉयल विला में अमरीन-आफरीन के साथ रहता है। दोनों बहनों के संपर्क में आने के बाद इस्लाम अपना चुका है। अमरीन और आफरीन दोनों पीड़िताओं को गुजरात और मुंबई ले गई थीं। वहां भी उन्होंने अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। वे शराब पीने और एमडी ड्रग्स लेने के लिए भी दबाव डालती थीं।

अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप

पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी। अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप मिले हैं। उनमें कई युवतियों के फोटो भी हैं। पुलिस को अमरीन और आफरीन के देह व्यापार गिरोह से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं।

उनके गिरोह में चंदन यादव के अलावा बिलाल और यासिर भी काम करते थे। दोनों पीड़िताओं से तीनों युवक कई बार रेप कर चुके हैं। वे किसी को भी वारदात के बारे में बताने पर बदनाम करने की धमकी देते थे।

चंदन ने कहा- मुस्लिम बनो, अच्छी जगह शादी कराऊंगा

भोपाल की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया- मैं अमरीन के घर काम करती थी। एक दिन चंदन और अमरीन के बीच विवाद हो गया। चंदन नाराज होकर कहीं चला गया। अमरीन ने मुझे कहा कि चंदन को तलाशने चलना है। मैं उसके साथ चली गई। हम दोनों नारायण नगर में रहने वाली चंदन की बहन के घर पहुंचे। वहां चंदन मिला। कुछ देर बाद अमरीन कहीं चली गई।

इस दौरान चंदन ने पहली बार मेरे साथ रेप किया। किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बदनामी का डर भी दिखाया।

चंदन ने कहा- मैं इस्लाम अपना चुका हूं। तुम भी मुस्लिम बन जाओ। तुम्हारी शादी अच्छी जगह करा दूंगा। चंदन की बातों में आकर मैं मुस्लिम बन गई। इसके बाद अमरीन ने मुझे बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया।

Spread the love