भोपाल
आज यानि 1 जून का दिन देश के नेताओं के लिए खास बन गया है। राष्ट्रीय स्तर के अनेक नेताओं का आज जन्मदिन है। इनमें देशभर के सांसदों और मंत्रियों के साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी शामिल हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल का भी आज जन्मदिन है। इसके अलावा देश के पूर्व राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलम संजीव रेड्डी की आज पुण्यतिथि है। खास बात यह है कि विदिशा सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इन सभी नेताओं को ट्वीट करते हुए याद किया है। उन्होंने 16 राजनेताओं, सांसदों, मंत्रियों को जहां उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं वहीं पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय नीलम संजीव रेड्डी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल का आज जन्मदिन है। सीएम मोहन यादव सहित अनेक मंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री राधासिंह को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री राधासिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रविवार को उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर देश के 16 राजनेताओं को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की है।
कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भरूच गुजरात से लोकसभा सांसद मनसुखभाई वसावा
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल
एमपी सरकार में राज्यमंत्री राधासिंह
गुजरात से राज्यसभा के सांसद रामभाई मोकारिया
गुजरात से राज्यसभा के सांसद बाबूभाई देसाई
अमरेती गुजरात से लोकसभा सांसद भरतभाई सुतारिया
सुरेंद्रनगर गुजरात से लोकसभा सांसद चंदूभाई शिहोरा
मेहसाणा गुजरात से लोकसभा सांसद हरिभाई पटेल
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर
आंध्रप्रदेश के कुरुनूल के सांसद नागार्जुन
कर्नाटक के राज्यसभा सांसद इरन्ना कडाडी
असम कांजीरंगा के सांसद कामाख्या तासा
कर्नाटक के बागलकोट के सांसद पीसी गड्डीगौडर
एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी

More Stories
उप मुख्यमंत्री का दावा: हिनौती गौधाम बनेगा गौ संरक्षण और प्राकृतिक खेती का आदर्श केंद्र
रीवा के राजस्व विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: बिना किसी सरकारी आदेश के बदल दिया गया किसान की जमीन का नक्शा, RTI में हुआ सनसनीखेज खुलासा सिरमौर/रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तहसील सिरमौर अंतर्गत ग्राम पिपरी में राजस्व अभिलेखों के साथ गंभीर छेड़छाड़ और ‘डिजिटल फर्जीवाड़े’ का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक किसान की निजी भूमि का नक्शा बिना किसी आवेदन, बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश और बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के कंप्यूटर रिकॉर्ड (पोर्टल) पर बदल दिया गया है। क्या है पूरा मामला? ग्राम पिपरी निवासी आशीष मिश्रा (पिता श्री सम्पत प्रसाद मिश्रा) ने अपनी आराजी क्रमांक 88/1 एवं 88/2 के नक्शे में हुई संदिग्ध तरमीम (संशोधन) को लेकर सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी थी। महीनों के चक्कर लगवाने और प्रथम अपील के बाद जो जवाब विभाग से मिला, उसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। RTI में विभाग ने खुद स्वीकारी ‘अंधेरगर्दी’: लोक सूचना अधिकारी एवं नायब तहसीलदार वृत्त बैकुण्ठपुर ने अपने लिखित प्रतिवेदन (पत्र क्रमांक 292/2026 दिनांक 06/02/2026) में स्वीकार किया है कि: कंप्यूटर नक्शे में तो तरमीम (बदलाव) दिख रहा है, लेकिन मूल पटवारी नक्शा शीट (Field Map) में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। राजस्व अभिलेखों (खसरा आदि) में इस तरमीम से संबंधित कोई भी प्रविष्टि दर्ज नहीं है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग को यह भी नहीं पता कि यह बदलाव किस वर्ष में हुआ और किस अधिकारी के आदेश से किया गया। यानी बिना किसी फाइल और बिना किसी आदेश के रातों-रात कंप्यूटर पर नक्शा बदल दिया गया। पीड़ित का आरोप: “राजस्व अमले की मिलीभगत से हुआ खेल” पीड़ित आशीष मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इसके लिए दो बार आवेदन दिए और कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी और संबंधित राजस्व कर्मचारियों ने निजी स्वार्थ के चलते अभिलेखों में कूट-रचना (Forgery) की है। पीड़ित ने अब एसडीएम सिरमौर से मांग की है कि इस अवैध तरमीम को तत्काल निरस्त किया जाए और उन दोषियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए जिन्होंने सरकारी पोर्टल के डेटा के साथ छेड़छाड़ की है। अधिकारियों की चुप्पी: बिना आदेश के नक्शा बदलने का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस ‘डिजिटल सेंधमारी’ को सुधारता है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उच्च न्यायालय (High Court) की शरण लेंगे। संपर्क हेतु (Contact Info): आशीष मिश्रा (पीड़ित) ग्राम पिपरी, तहसील सिरमौर, रीवा मोबाइल: 8959446240
उप मुख्यमंत्री ने जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए किया भूमि पूजन