लंदन
ओलिविया स्मिथ महिला फुटबॉल इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं हैं। आर्सेनल ने कनाडा की इस 20 वर्षीय खिलाड़ी को 10 लाख पाउंड (लगभग 11 करोड़ 57 लाख रुपए) की विश्व रिकॉर्ड ट्रांसफर फीस पर लिवरपूल से अपनी टीम में शामिल किया. महिला फुटबॉल में यह नई धनराशि जनवरी में सैन डिएगो वेव से नाओमी गिर्मा को अपनी टीम से जोड़ने के लिए चेल्सी द्वारा भुगतान की गई 900,000 पाउंड की राशि को पार कर गयी है. आर्सेनल की महिला फुटबॉल निदेशक क्लेयर व्हीटली ने कहा, ‘‘वह खेल की सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक हैं और क्लब में आगे बढ़ने की उनमें अपार संभावनाएं हैं.‘‘ अनुबंध के बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इस फॉरवर्ड ने चार साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं.

More Stories
समीर रिजवी के नेतृत्व में दिल्ली ने लखनऊ को सख्त मुकाबले में शिकस्त दी
MPL Auction 2026: आशुतोष शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में किया शॉपिंग
हार से सबक लेकर उतरी हैदराबाद, डेविड पेन की होगी एंट्री, ईडन गार्डन्स में कोलकाता को घेरने का चक्रव्यूह तैयार