भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा से उनके निवास पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने सपरिवार शिष्टाचार भेंट की। श्री देवड़ा ने उनका सपरिवार हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री ने एडमिरल त्रिपाठी से विभिन्न राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित सेना के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने राष्ट्र के प्रति एडमिरल त्रिपाठी के उत्कृष्ट योगदान और अद्वितीय सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ भी दीं।

More Stories
अग्रवाल महासभा की सक्रिय महिला प्रदेश अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा
CM यादव बोले: MSME इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र और लाखों परिवारों का स्वावलंबन