नई दिल्ली
भारत 2029 एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। एशियाई साइकिलिंग परिसंघ ने भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) को ईमेल से मेजबानी अधिकारों की पुष्टि की है। भारतीय साइकिलिंग महासंघ ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। यह फैसला एशियाई साइकिलिंग महासंघ की एक समिति की बैठक के बाद लिया गया है। एसीसी अध्यक्ष अमरजीत सिंह गिल ने सीएफआई को भेजे ईमेल में लिखा, 18 सितंबर 2025 को हुई एसीसी प्रबंधन समिति की बैठक में हुई चर्चा के बाद, भारतीय साइकिलिंग महासंघ को 2029 एशियाई ट्रैक और पैरा ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के अधिकार प्रदान किए गए हैं।

More Stories
IPL 2026 में पहला शतक: संजू ने रचा इतिहास, चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य
BCCI में वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा, IPL चेयरमैन ने कहा- ‘अब टीम इंडिया में शामिल करो’
PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने रचा जीत का सिलसिला, बल्लेबाजों के दम पर हैट्रिक पूरी