ग्वालियर
मध्यप्रदेश के ग्वालियर के जिम ट्रेनर सूरज शर्मा की दुबई में संदिग्ध मौत हो गई है। दुबई प्रशासन ने सूरज की मौत की सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली एम्बेसी पहुंच गए हैं। शव को भारत लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल 26 मई को दुबई में जिम ट्रेनर सूरज शर्मा की मौत हो गई है। 32 साल के सूरज की संदिग्ध रूप से मौत हुई है। 23 मई को सूरज दिल्ली से दुबई पहुंचा था। दुबई प्रशासन ने सूरज की मौत की सूचना दी है। सूरज के परिजन दिल्ली स्थित एम्बेसी पहुंचे है और शव को भारत लाने के लिए आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

More Stories
मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा
मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ
‘वंदे मातरम्’ विवाद: उज्जैन के इमाम की मुस्लिम अभिभावकों से स्कूल बदलने की अपील