मुंबई,
गायिका खुशी कक्कड़ और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी में लोकगीत 'राजा रंगदार 2' रिलीज हो गया है। खुशी कक्कड़ और माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी में नया लोकगीत 'राजा रंगदार 2' धूम मचाने आ गया है,जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खुशी कक्कड़ ने खास शैली में गाया है।इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने अलग तेवर में शानदार अदायगी की है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना 'राजा रंगदार 2' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को रवि यादव और सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

More Stories
हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म
धुरंधर 2 ने दूसरे संडे को रचा इतिहास और हिंदी सिनेमा में पहली बार 1000 करोड़ क्लब की तैयारी