रायपुर
डब्ल्यूआरएस कालोनी में अवैध रूप से निर्मित भवन में प्रार्थना सभा संचालित किए जाने के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता जुटे हैं. विवाद की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में आरपीएफ और पुलिस बल तैनात की गई है.
बजरंग दल के जिला संयोजक रायपुर महानगर विजेंद्र कुमार वर्मा ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि हमें कुछ दिनों से धर्मांतरण की शिकायत स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिली थी, जिसका विरोध करने के लिए पहुंचे हैं. पता चला कि दो पहले भी इस अवैध निर्मित भवन को रेलवे की ओर तोड़ा जा चुका है. उसके बाद फिर से मिशनरियों द्वारा अवैध निर्माण कर मासूम हिन्दुओं के धर्मांतरण के लिए प्रार्थना सभा का संचालन किया जा रहा है.
विजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की ओर से भवन का निर्माण नहीं तोड़ा जा रहा है, यह रेलवे प्रशासन का काम है. हम अपेक्षा है कि वह इस अवैध निर्माण को तोड़ेंगे.

More Stories
पेट्रोल-डीजल व गैस का पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ : खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का किया शुभारंभ